विधायक विजय शंकर दुबे ने किया छठ घाट का उद्घाटन!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी के महम्मदपुर निवासी व समाजसेवी ध्रुवदेव दुबे की 17 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महम्मदपुर के समीप डी.डी.एम.सी ट्रस्ट द्वारा निर्मित छठ घाट का महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे ने विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर विधायक श्री दुबे ने ध्रुवदेव दुबे के ब्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने विनय कुमार दुबे द्वारा संचालित ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पँचायत के सैकड़ों श्रद्धालुओं को उक्त छठ घाट पर व्रत करने में सहूलियत होगी। उदघाटन समारोह में विशुनदेव दूबे, राजकुमार दूबे, वेद प्रकाश उपाध्याय, सुधाकर मिश्रा, राजा राम सिंह, जागा सिंह, देव नारायण पाठक, विजय मिश्रा, साधु दूबे, महंत रमेश दास जी महाराज, रामजी तिवारी, ललन तिवारी, शैलेन्द्र पाठक, मोहम्मद हसनैन अंसारी, मोहम्मद जिशान हैदर, भैरो दूबे, भानु प्रताप दूबे, विकाश कुमार दूबे, राहुल दूबे, प्रदीप दूबे, हिमांशु शेखर, सुधांशु शेखर, आलोक तिवारी, विजयरंजन पाठक आदि अनेक ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर आयोजित संगीत समारोह में गायक कलाकारों ने भजन कीर्तन आदि प्रस्तुत किया।