प्रखंड समन्वय समिति की हुई बैठक!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष में शनिवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम की अध्यक्षता में किया गया, जहां जिले से मिले निर्देश के आलोक में बैठक के दौरान कल्याणकारी योजनाओं के साथ हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने कहा कि जो भी विकास कार्यों में समस्याएं थी, संबंधित विभाग के अधिकारी को अवगत करा दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यक्रमों/योजनाओं में आ रही समस्याओं के समुचित एवं ससमय निपटारा हेतु समन्वय प्रयास किया जाएगा। मौके पर अंचलाधिकारी सोनू कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी उषा सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिथलेश कुमार राम, जीविका के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन कुमार, प्रखंड समन्वयक डॉ. विमल कुमार, प्रखंड लिपिक सेराजुद्दीन अंसारी के अलावे अन्य कर्मी उपस्थित थे।