भाजपा ने चलाया 'गांव चलो अभियान'
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भारतीय जनता पार्टी गांव चलो अभियान के तहत छपरा विधानसभा की कचनार पंचायत अंतर्गत शेखपुरा बूथ संख्या 26 और 27 पर कार्यक्रम हुआ। इस अभियान के तहत भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री सह सारण की प्रभारी श्रीमती चांदनी पांण्डेय, जिलाध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष ममता मिश्रा, जी का प्रवास शेखपुरा के बूथ पर हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रिविलगंज महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा राजकुमारी देवी ने किया। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री चांदनी पांडे ने लाभार्थियों से परिचर्चा करते हुए प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की चर्चा की और कहा कि आज देश पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गई है। 2024 के मोदी के शासनकाल में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भाजपा की सरकार में सबका विकास की गारंटी है। इस मौके पर रिविलगंज के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी बरसी एवं बूथ अध्यक्ष के साथ सैकड़ों महिलाओं को मोदी जी द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।