कटिहार सदर अस्पताल में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा 23 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी रहे शामिल!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: 23 सूत्री मांगों को लेकर सदर अस्पताल में चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के समाप्ति के पश्चात एक मांग पत्र सिविल सर्जन को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान संघ के सदस्यों ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के निर्देशन अनुसार यह प्रदर्शन सदर अस्पताल में किया गया है, जहां एक मांग पत्र सिविल सर्जन को सौंपा गया है।