सिवान की खबरें!
कड़ी निगरानी में हुआ मूर्ति विर्सजन!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): मूर्ति विसर्जन को लेकर सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सिसवन प्रखंड के घूरघाट, ग्यासपुर, भीखपुर सहित कई जगहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस बल की तैनाती के बीच मां शारदे की प्रतिमा जो रखी गई थी उसका विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया।
रघुनाथपुर: प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार रघुनाथपुर में हुआ मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन। रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बसंत पंचमी के अवसर पर लोगों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की गई थी। वहीं प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार लोगों द्वारा अब मां शारदे के प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।
सिसवन ब्रह्म स्थान पर लोक कल्याण को लेकर चलने वाला अखंड अष्टयाम का हुआ। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सिसवन चैनपुर मुख्य सड़क पर घुरघाट गांव के समीप ब्रह्म स्थान पर लोक कल्याण को लेकर होने वाला अखंड अष्टयाम का आज समापन विधिवत हो गया।