बाल संसद की हुई समीक्षा बैठक! बच्चों को दी गयी ठंढ व शीतलहर से बचाव की जानकारी!
सिवान (बिहार): मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी माह के प्रथम शनिवार को सुरक्षित शनिवार के तहत सिसवन प्रखंड में सरकारी विद्यालयों में बच्चों को शीतलहर व ठंढ से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में सिसवन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बघौना में बाल संसद की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बाल संसद के सभी अधिकारियों को उनके कर्तव्य का पालन करने एवं विद्यालय के अनुशासन को बनाए रखने के लिए कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान शारीरिक शिक्षक चंद्रदीप सिंह ने कहा ठंढ व शीतलहर से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि शीतल लहर एवं ठंड से बचाव के लिए पोशाक के साथ गर्म कपड़े पहन कर ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। वहीं श्री सिंह ने योग और व्यायाम भी करते रहने को आवश्यक बताया।
शिक्षक मदन पंडित ने गीत गाकर बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। वहीं शिक्षिका रिंकी कुमारी ने अपने गायन से सभी बच्चों को जाति, धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर एक साथ रहने व एक दूसरे के सुख-दुख में साथ निभाने तथा मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार, शिक्षिका नीतू कुमारी, कदंबिनी श्रीवास्तव, पल्लवी कुमारी, रंभा कुमारी, शिक्षक राजू तिवारी, बाबू जान अली, मिथिलेश कुमार, अखिलेश्वर कुमार, गुड्डू ठाकुर तथा विनय कुमार भारतीय सहित सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही।