सिवान की खबरें: जमीनी विवाद में चार मामलों पर हुई सुनवाई!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वहीं आंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद का निपटारा किया गया, जिसमें चार मामलों पर सुनवाई की गई।
भूमि से जुड़े 2 मामले का हुआ निपटारा!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 2 मामले का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वहीं आंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद का निपटारा किया गया।
सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को किया गया जागरूक!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी माह के प्रथम शनिवार को सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम हसनपुरा नगर पंचायत के अलावे प्रखंड क्षेत्र के संबंधित सभी विद्यालयों में आयोजित की गई। हालांकि इसके पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया था। जहां विषय बच्चों को शीतलहर तूफान से खतरे एवं इसके उपाय के बारे में जानकारी दी गई। वहीं शीतलहर से खतरे एवं उससे बचने के बारे में बच्चों को जागरूक भी किया गया। जहां विद्यालय में उपस्थित बच्चों को शीतलहर से संबंधित जानकारी देकर प्रेरित किया गया। वहीं विद्यालयों में फोकल शिक्षकों एवं बाल प्रेरकों द्वारा मॉक ड्रील भी करवाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि शीतलहर व ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े पहनकर रहने की जरूरत है।
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कड़ाके की ठंडी को देखते हुए प्रशासन द्वारा अलाव की गई व्यवस्था। बताते चलें कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगह पर कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। वहीं कड़ाके की ठंडी से बचाव को लेकर सिसवन प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सिसवन अंचला अधिकारी सतीश कुमार द्वारा जानकारी दी गई।