बुना देवी को जमीन की दिलाई गई दखल दहानी!
सिवान (बिहार): कोर्ट के आदेश से सिसवन प्रखंड के महानगर गांव में कोर्ट कमिश्नर सह अधिवक्ता संजीव कुमार के नेतृत्व में दखल दहानी का कार्य शुक्रवार एवं शनिवार को किया गया। कोर्ट कमीश्नर ने बताया कि महानगर गांव के बुना देवी एवं ललन सिंह के बीच 1995 से ही सिविल कोर्ट सिवान में मुकदमा चल रहा था। दोनों के बीच कोर्ट में सुनवाई के बाद माननीय सिविल जज (वरिय कोटि 5) ने बुना देवी के पक्ष में इजराय वाद संख्या 1/17 मे दखलदहानी का आदेश निर्गत किया। बुना देवी के अधिवक्ता चंद्रभूषण उपाध्याय ने बताया कि लगभग 3 बीघा जमीन पर विवाद चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद बुना देवी को जमीन की दखल दहानी दिलाई गई। दखल दहानी को लेकर सिओ सतीश कुमार, थानाध्यक्ष कैप्टन शहनाज सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।