न्यूजीलैंड में भी चला राम लहर! लोग हुए मंत्रमुग्ध!
वेलीग्टन (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड की वेलिग्टन में स्थित शाखा हिंदू कौंसिल में तन और मन से समर्पित डॉ किरण ठक्कर, विजैशिनी, षुष्पा हुड, अभिषेक चौबे, रानिल, पंकज, मनीषा मोरार के नेतृत्व में जब राम भावना में लीन वहां रहने वाले सभी भारतीय साथ में फिजीकिवी, पंजाबी, गुजराती, साउथ तथा अन्य समुदाय के सभी राम-भजन, गीत नृत्य व रामलला के जयघोष के साथ भूम रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि वहां साक्षात रामलला अयोध्या में आ गये हों। रामराज्य की पुनः स्थापना हो रही है। सभी भक्त उमंग, तरंग से भरे हुए दिख रहे थे। आकर राम ने सबको ही जीवन दे दिया। अब तक सब निर्जीव ही थे। ना जाने कौन सी अलौकिक शक्ति थी जो सभी में समा गई थी। कण-कण में राम नजर आ रहे थे। राम भक्ति में लीन हर व्यक्ति प्रसाद वितरण कर रहा था। पंडितो के मंत्रों के साथ शंखनादों से वातावरण भी गुंजायमान हो रहा था। 11 पंडितों का एक साथ, श्रृद्धा, भक्ति और प्रेम का अद्भुत संयोग था। बस सभी रामलीन थे। ऐसा लग रहा था जैसे आज हम सब भी त्रेतायुग में है। इस कार्यक्रम का आरम्भ वहां के भारतीय उच्चायोग वेलिग्टन न्यूजीलैंड की उच्चायुक्त नीता भूषण के हस्ते दीप-प्रज्जवलन से हुआ था। भारत के नागपुर से आई हिदी महिला समिति अध्यक्षा रति चौबे अतिथी रुप में उपस्थित रही। मंदिर का विशाल सभागृह हजारों भक्तों से भरा था।