सारण: शिक्षा संवाद में दी गई लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी!
सारण (बिहार): बिहार के शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों की लोकोपयोगी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित 'जन-संवाद' कार्यकम की तर्ज पर 'शिक्षा संवाद' कार्यकम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया जिसमें जिले के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में छात्र - छात्राओं व उनके अभिभावकों को शिक्षा से सम्बंधित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान सारण के जिलाधिकारी ने बताया कि इन लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी नहीं रहने की स्थिति में उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा होती है तथा कभी कभी उन्हें इसके लाभ से वंचित रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शिक्षा संवाद आयोजित करने का निदेश सरकार से प्राप्त हुआ है। यह शिक्षा संवाद जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जायेगा और इसका कार्यकम इस प्रकार से तैयार किया गया है कि निर्धारित अवधि में जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय आच्छादित हो जाय।