भाकपा माले ने निकला संविधान बचाओ पदयात्रा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ जन अभियान के तहत भाकपा माले के प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को पदयात्रा निकाला गया। यह पदयात्रा कर्पूरी ठाकुर जयंती से गांधीजी के शहादत दिवस तक संकल्प यात्रा नगर पंचायत के उसरी, अरंडा होते हुए मुख्य मार्ग हसनपुरा के रास्ते प्रखंड मुख्यालय तक निकाला गया। इस दौरान प्रखंड सचिव श्री प्रसाद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर व गांधीजी की संविधान के खत्म करने के लिए आरएसएस, भाजपा धर्म के नाम पर संविधान को खत्म कर रही है। इसलिए भाकपा माले बिहार के तमाम गांव व पंचायतों में संकल्प यात्रा निकाल कर संविधान बचाने के लिए धर्म निर्पेक्ष देश बनाने का संकल्प ले रही है।