नवनिर्मित शिव मंदिर के प्रांगण में होगा भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ! बैठक आयोजित!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड क्षेत्र के घोरहट मझवलिया में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्रांगण में होगा भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ। आगामी भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सेवानिवृत्ति शिक्षक श्री लाल बाबू सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। इसमें बताया कि 51 सदस्ययी कमेटी बनाकर यज्ञ के लिए हनुमान जी का झंडा रोपण होगा।
उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अवध बिहारी मिश्रा ने किया। इस दौरान महायज्ञ में होने वाले व्यय तथा सहयोग राशि पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने यथा संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
इसमें विशेष रूप से पं हरेन्दर मिश्र, श्री नरेन्द्र प्रताप मिश्र, अखिलेश्वर मिश्र, भुखल यादव, डॉ विवेकानंद तिवारी, आचार्य अनुप मिश्र, ललन सिंह, ललन साहनी, नाजीर सिंह, यमुना यादव, राधेश्याम मिश्र, रामनरेश प्रसाद व कन्हैया यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।