"विकसित भारत संकल्प यात्रा" में जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगो को किया गया जागरूक!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के तरैया प्रखंड के चैनपुर एवं पोखरेरा पंचायत में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तरैया के विधायक श्री जनक सिंह जी ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की महत्वता को बताते हुए जानकारी आम लोगो तक पहुँचाई। जागरूकता कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र माँझी, सारण के वैज्ञानिक डॉ जितेंद्र चंद्र चंदौला ने प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि अत्यधिक रसायनों का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता को नुकसान पहुँच रही है जिससे पैदावार में भी कमी आती जा रही है और अगर इसी तरह रसायनों का उपयोग होता रहा तो एक दिन मिट्टी की उर्वरा शक्ति बहुत ही कम हो जाएगी एवं हमारी कृषि योग्य नहीं रहेगी। मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती की अहम भूमिका है।
उन्होंने बाग़वानी फसलों पर भी विस्तृत चर्चा की उन्होंने कहा कि मैं आज बिहार और पूरे भारत देश के अंदर कृषि में भारी परिवर्तन का दौर चल रहा है जिसमें किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कई योजनाये चल रही है साथ ही आधुनिक कृषि मे उपयोग होने वाले ड्रोन तकनीक का भी है उन्होंने विस्तारपूर्वक सम्बोधन किया। साथ ही साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का किसानों को अवगत कराया तथा उन्हे प्रेरित किया कि वो इस योजनाओं का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा लेके और अच्छे तरीक़े से खेती कर सकें ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। कृषि विज्ञान केंद्र सारण के लैब टेक्निशियन डॉ विजय कुमार ने मिट्टी में उपस्थित पोषक तत्वों के विषय में सम्पूर्ण जानकारी दी तथा मिट्टी कि जाँच के महत्व के विषय में किसानों को विस्तारपूर्वक समझाया तथा उन्हे प्रेरित किया।उन्होंने सॉयल हेल्थ कार्ड के विषय मे किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम में लगभग 463 किसानों ने भाग लिया। साथ ही साथ कार्यक्रम मे नाबार्ड से श्रीमति अंशुमाला, सारण जिले के तरैया पखंड के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, दोनो पंचायत के मुखिया आदि लोगो ने भाग लिया।