गर्भवती महिलाओं की हुआ प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच!
हसनपुरा (सीवान): प्रखंड के हसनपुरा स्थित अस्पताल में शनिवार को 27 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया। यह जांच एमओआईसी डॉ अभय कुमार के नेतृत्व में व डॉ माहे क़ायनात के उपस्थिति में किया गया। इस दौरान अस्पताल पहुंची दर्जनों गर्भवती महिलाओं का एलटी असलम फारूकी द्वारा शुगर का लेबल, ब्लड की मात्रा, एचआईवी की जाँच, बॉडी वेट आदि की जांच की गई।
सिवान की ख़बरें!
उपचुनाव को लेकर पहले दिन नामांकन शून्य!
सिसवन (सिवान): पंचायत उपचुनाव को लेकर पहले दिन एक भी नहीं हो सका नामांकन पर्चा दाखिल। बताते चले किसी सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में खाली पदों पर उपचुनाव कराया जा रहे हैं। उपचुनाव को लेकर पहले दिन एक भी उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया गया। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना परिसर में भूमि विवाद का हुआ निपटारा। बताते चले कि सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद का निपटारा किया गया। इस संबंध में सिसवन थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई। बताया गया कि आपसी सहमति बनाते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का भूमि विवाद का निपटारा किया गया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा में पंचायत उपचुनाव को लेकर आज से नामांकन हुआ शुरू बनाए गए काउंटर। हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में खाली पदों के लिए पंचायत उप चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसको लेकर आज से नामांकन शुरू कर दिया गया है। वही हसनपुरा प्रखंड कार्यालय पर नामांकन करने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर में 1368 किसानों के बीच सब्सिडी पर मिलने वाले गेहूं के बीज का अभी तक वितरण हुआ है। बताते चले कि इस संबंध में कृषि विभाग के प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई।वहीं उनके द्वारा बताया गया कि अभी भी किसानों के बीच में गेहूं के बीज का वितरण हो रहा है। गौरतलब हो की सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी पर गेहूं के बीज उपलब्ध कराए गए हैं।