सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी गयी श्रद्धांजलि!
आरोपियों को फांसी देने की उठी माँग!
/// जगत दर्शन न्यूज़
नागपुर (महाराष्ट्र): अयोध्या नगर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का आयोजन श्री कल्याण सिंह परिहार एवं शत्रु चंदेल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रताप सिंह चौहान ने की।
इस दौरान उन्होंने दादा की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा सुखदेव दादा की हत्या नहीं हुई है, वो समाज के लिए शहीद हुए हैं। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ कविता परिहार ने कहा ऐसे दबंग नेता का स्वर्गवास हो जाने से पुलिस प्रशासन पर भी संदेह होता है। श्री गहलोत जी भी कुछ हद तक इसके लिए जिम्मेदार है। समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। श्री परशु ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कायरों ने धोखे से दादा की हत्या कर दी। जरा भी भनक लग जाती तो उनकी लाश बिछा देते। अरविंद सिंह राजपूत का आक्रोश देखने लायक था। किरण परमार ने कहा कि जब आरोपियों को जब सजाए मौत होंगी तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनता का जोश और गुस्सा देखने लायक था।
कार्यक्रम का संचालन श्री राजपाल सिंह बैस ने किया। उक्त कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति श्री अंगद सिंह सोलंकी, श्रीमती किरण परमार, श्रीमती विमल सोलंकी, श्रीमती इंदिरा ठाकुर, श्रीमती तारा ठाकुर, श्री सतीश परमार, श्री किशोर सिंह बघेल, नरेन्द्र सिंह बिसेन, श्री अरविंद सिंह राजपूत, कुणाल बिसेन श्री रमेश पाल,पदम सिंह परमार, श्री राजेश परिहार,श्री मिहिर चौहान, सौरभ परमार, रितिक परमार, अजय सिंह प्रमिला ठाकुर आदि बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने समाज के सभी संगठनों के लोग उपस्थित रहे। अंत में"शत्रु चंदेल के नारों से "भाई हम शर्मिंदा हैं आप के कातिल जिंदा हैं"से वातावरण गूंज गया। वहीं जनता का आक्रोश देखने लायक था। सभी आरोपियों को एनकाउंटर करने एवं फांसी देने की बात कर रहे थे।