भिखारी ठाकुर के जयंती! डीएम ने किया भिखारी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के जयंती समारोह 2023 के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी सारण एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों के द्वारा भिखारी ठाकुर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि वे भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, रंग कर्मी, लोक जागरण के संदेशवाहक लोकगीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक थे। वे बहुआयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे। उन्होंने भोजपुरी गीतों एवं नाटकों की रचना के कारण काफी प्रसिद्धि हासिल की। उन्हें अनेकों पुरस्कार से नवाजा गया था।