विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्राकृतिक खेती की जानकारी से लाभान्वित हुए ग्रामीण!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के अवारी एवं इसरौली पंचायत में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी, सारण के वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होने बताया कि अत्यधिक रसायनों का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता को नुकसान पहुँच रही है जिससे पैदावार में भी कमी आती जा रही है। और अगर इसी तरह रसायनों का उपयोग होता रहा तो एक दिन मिट्टी की उर्वरा शक्ति बहुत ही कम हो जाएगी एवं हमारी कृषि योग्य नहीं रहेगी। मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती की अहम भूमिका है।
उन्होंने बाग़वानी फसलों पर भी विस्तृत चर्चा की उन्होंने कहा कि मैं आज बिहार और पूरे भारत देश के अंदर कृषि में भारी परिवर्तन का दौर चल रहा है जिसमें किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कई योजनाये चल रही है साथ ही साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का किसानों को अवगत कराया तथा उन्हे प्रेरित किया कि वो इस योजनाओं का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा लेके और अच्छे तरीक़े से खेती कर सकें ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। कार्यक्रम मे सारण जिले के मढ़ौरा पखंड के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, दोनो पंचायत के मुखिया हर्ष पासवान, नीना देवी एवं पंचायत सचिव साकेत कुमार, अभिषेक कुमार सहित पंचायत के अन्य लोगो ने भाग लिया।