वृद्ध व्यक्ति को दबंगों ने पीटा! सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह : रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना ब्रह्मटोला गांव में दरवाजे लगाने के लिए मिस्त्री को बुलाने जा रहे वृद्ध व्यक्ति को पहले से घात लगाए अपराधियों ने मार पीट कर घायल कर दिया। घायल वृद्ध व्यक्ति की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नं 14 गोदना ब्रह्मटोली निवासी 55 वर्षीय राजकुमार प्रसाद व गोपाल प्रसाद के रूप में की गई है।
इस संबध में घायल राजकुमार प्रसाद ने रिवीलगंज थाना में प्रवीण मिश्रा उर्फ प्रयाग मिश्रा, बरूण मिश्रा, अभय मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा, बिनित मिश्र उर्फ अनूप मिश्रा, नितिन मिश्रा उर्फ छोटू सहित सात लोगों के खिलाफ रिविलगंज प्राथमिक की दर्ज कराई है। पूर्व में भी उक्त आरोपियों द्वारा राजकुमार प्रसाद और उनकी पत्नी लिलवाती देवी को मारकर घायल कर दिया गया था, जिसको लेकर रिविलगंज थाना में कांड संख्या 348 दर्ज कराया गया था। उक्त आरोपियों पर रिविलगंज थाना में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है।