'हमारा संकल्प विकसित भारत' रथ का कचनार में हुआ गर्म जोशी के साथ स्वागत!
सिवान (बिहार): हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा रथ गुरुवार को कचनार पंचायत पहुंचा, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय से लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं से अवगत कराया गया। विमला बाबा की कुटिया परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुखिया ई.ओमप्रकाश यादव एवं वार्ड सदस्य भी शामिल हुए।
उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को केन्द्र की योजनाओं से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। हम विकसित भारत के संकल्पों को अपनाएंगे तो सभी लोगों को लाभ मिलेगा। प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी और बैंक प्रतिनिधियों ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
अन्य खबरें
मुफ्त में दवा का हुआ वितरण!
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के चैनपुर स्थिति सरकारी अस्पताल में फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाईलेरिया से बचाव को लेकर मुफ्त में लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया। इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा नेे जानकारी दिया।
शराब तस्कर गिरफ्तार!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना पुलिस ने देसी शराब रखने एवं बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बताते चले की हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए देसी शराब रखने एवं बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एम एच नगर थाना अध्यक्ष द्वारा जनकारी दी गई। उन्होंने बताया की टरवा परसा गाव निवासी नन्दजी प्रसाद को देशी शराब रखने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अंचल कार्यालय में लोगों ने दिए आवेदन!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर 6 लोगों द्वारा दिया गया आवेदन। बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर 6 लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में अंचल कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठक!