समारोह पूर्वक मना भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई का जन्म उत्सव!
सारण (बिहार): भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म उत्सव मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर समारोह पूर्वक मनाया गया। वक्ताओं ने पुर्व प्रधानमंत्री के कविता --हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूगा,काल के कपाल पर लिखता, मिटाता हूं गीत नहीं गाता हूं को आदि का बखूबी बखान किया। वहीं मशरक दलित बस्ती में गरीब असहायों को फल व बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। बच्चों के बीच कॉपी व कलम का भी वितरण किया गया।
इसके पूर्व मशरक पश्चिम टोला गांव में भाजपा जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी सिंह के अध्यक्षता में बाजपेयी का जन्म दिन समारोह पूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता श्यामबिहारी सिंह एवं संचालन भाजपा जिला युवा मोर्चा मंत्री धीरज कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता पप्पु सिंह सिग्रीवाल, भाजपा नेता गौतम ओझा थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वार देश रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्रीसिग्रीवाल ने कहा कि बाजपेयी जी के बताये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाॅजलि होगी। उतरी मंडल भाजपा के तत्वाधान में आयोजित जयन्ती समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सागर राय ने किया। उद्घाटन जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह ने किया। मशरक दक्षिणी मंडल में बीरबल प्रसाद के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जजौली में शक्तिकेन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला युवा मोर्चा मंत्री धीरज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई जी का सपना था कि "सबका साथ, सबका विकास" उनके सपनों को साकार करते हुए देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कार्य कर रहे। आज भारत देश गुरु बनने जा रहा है। आज माननीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के अवसर पर सभी भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व को अपनाते हुए उनके बताएं रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।
जन्म उत्सव कार्यक्रम में मुख्य से भाजपा पार्टी के अनुसुचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री संटु पासवान, भाजपा मंडल पूर्व महामंत्री संतोष पाण्डेय, डॉ सुमन, शिवजी मिश्रा, भरत सिंह, रामेश्वर मिश्रा, राम नरेश सिंह, रामकिंकर सिंह, सभापति सिंह, मुन्ना सिंह, अभय मिश्रा, कुंदन कुमार, विपुल कुमार, मुन्ना सिंह, अभिषेक कुमार, राजकिशोर सिंह, अशोक सिंह, नारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह के अलावे अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।