हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार!
सिसवन (सीवान): सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सूरज कुमार पाण्डेय तथा रंजन यादव के रूप में हुई है।
इस संबंध में चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा जानकारी दी गई। वही चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा बताया गया कि बंगरे के बारी से इन दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।