कचरा प्रबंधन केंद्र का हुआ उद्घाटन!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत स्थित बने कचड़ा प्रबंधन केंद्र का आज प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम, अंचलाधिकारी प्रभात कुमार, प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार सहित अन्य द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत फीता काट कर किया गया।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने कहा कि गांव व समाज में एक संदेश जाना चाहिए कि कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंके। डस्टबीन में ही कचरा एकत्रित करें। ताकि स्वच्छता कर्मी उसे उठा सके। इस जमा कचरा का प्रोसेसिंग किया जाएगा तथा जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव व समाज स्वच्छ रहेगा।
वही प्रखंड समन्वयक श्री कुमार ने कहा कि कचरा यत्र-तत्र फेंकने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं, जो सीधे नहीं दिखता हैं। उक्त मौके पर दर्जनों जनप्रतिनिधि के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
सिवान की अन्य खबरें!
सिसवन थाना परिसर में लगा जनता दरबार!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगा के जमीन से जुड़े 6 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी सतीस कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था, जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए मामलों का निपटारा किया गया।
जमाबंदी से आधार तथा मोबाइल नंबर जोड़ा गया
सिसवन (सीवान): सिसवन प्रखंड के कचनार पंचायत अंतर्गत कचनार गांव में शनिवार को कैंप लगाकर जमाबंदी से आधार तथा मोबाइल नंबर जोड़ा गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। बताते चले कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी नए आदेश के बाद से जमाबंदी से आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है।
हसनपुरा में हुआ पशु टीकाकरण का शुभारंभ!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा में शनिवार को पशु टीकाकरण का हुआ शुभारंभ। बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के पशु सरकारी अस्पताल के द्वारा पशु टीकाकरण का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर पशुओं का टीका भी डॉक्टर द्वारा लगाया गया।
रघुनाथपुर थाना परिसर में भूमि विवाद का हुआ निपटारा!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिषद में शनिवार को अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी की मौजूदगी में भूमि विवाद का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था, जिस पर दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति बनाते हुए पाँच जमीनी विवाद का निपटारा किया गया।