रघुनाथपुर के पूर्व बीडीओ का निधन! शोक सभा का हुआ आयोजन!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय के आसमायिक निधन पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर शोक सभा का आयोजन किया गया। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया श्री उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान आम जनमानस के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्य काफी सराहनीय रहे हैं और आम लोगों में उनकी काफी चर्चा है। उनके असामयिक निधन पर प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी कर्मी 2 मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।