विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने किया छठ घाटों का निरीक्षण! दिया आवश्यक दिशा निर्देश!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी के माकपा विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने गुरुवार को माँझी के दर्जन भर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से विभिन्न छठ घाटों के बारे में जानकारी ली एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
रामघाट पर पूर्व से कार्य कर रही छठ पूजा समिति के सदस्यों ने रामघाट के कुछ समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। बाद में विधायक ने स्थानीय कार्यपालक पदाधिकारी से विवाद का समाधान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा महान पूजा है इसको आस्था एवं सौहार्द के साथ मनाने की जरूरत है। उन्होंने छठ घाटों पर लाइटिंग, गोताखोर, बैरेकेटिंग, पार्किंग आदि की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश भी दिया। माँझी के सोना सती घाट, बैरिया घाट, थाना घाट, रामघाट, बाबा मधेश्वर नाथ घाट आदि दर्जन भर छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ओसामा इब्ने मंसूरी, सी ओ धनंजय कुमार, राजस्व पदाधिकारी कुमारी रोजी, एस आई नसीम खान, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार, शैलेश यादव, पिंटू ओझा, विनय यादव, भोला यादव, रंजन शर्मा, सुरेश यादव, फनी यादव आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।