सारण (बिहार): गरखा विधानसभा क्षेत्र में गरखा पूर्वी मंडल एवं गरखा पश्चिम मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने आज बुधवार को एक बैठक किया। उक्त बैठक में बुथ कमेटी का सत्यापन किया गाया। इस दौरान गरखा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सह जिला परिषद प्रतिनिधि अजय मांझी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता इंदर राय, भाजपा के सारण लोकसभा विस्तारक दिलीप सिंह, गरखा विधानसभा के संयोजक हरेंद्र सिंह, गरखा पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, गरखा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज पटेल व विवेक कुमार उपस्थित रहे।