सारण: सरयू नदी में स्नान करते अधेड की मौत! शव की खोजबीन शुरू!

सारण (बिहार): संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी थाना क्षेत्र के ड्यूमाइगढ घाट पर शनिवार को स्नान करने के दौरान एक अधेड़ की डूबकर मौत होने की आशंका के बाद घाट पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में ग्रामीणों की सूचना पाकर माँझी के सीओ धनंजय कुमार तथा थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन की। परिजनों के आग्रह पर प्रशासन द्वारा गोताखोरों की सहायता से शव की खोजबीन शुरू की गई। हालाँकि देर शाम तक शव बरामद नही हो सका था। उधर इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि सुखारी बिंद (45 वर्ष) के कपड़ों को घाट पर पड़ा देखकर लोग उसके डूबने का अनुमान लगा रहे हैं। नहाने के लिए नदी में जाते उसे किसी ने देखा नही है। सूचना के मुताबिक लापता ब्यक्ति नाव चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।