6 अक्टूबर को होगी जीवित्पुत्रिका व्रत! अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने की बैठक!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: 6 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को जीवित्पुत्रिका व्रत उपवास एवं 7 अक्टूबर 2023 को शनिवार को 10:22 दिन के बाद नवमी तिथि में पारण का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है।
इसको लेकर अखिल भारतीय सारण प्रमंडलीय क्षेत्र ब्राह्मण महासंघ की बैठक शुक्रवार को मढ़ौरा स्थित शिलानाथ मंदिर शिल्हौरी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। सारण जिला सहित प्रमंडल के ब्राह्मण महासंघ सदस्यों व आचार्यों के बीच जीवित्पुत्रिका व्रत की असमंजस्य को देखते हुए सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसके पूर्व निर्धारित अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा संघ द्वारा व्रत निर्णय एवं शास्त्र, पंचांग को आधार मानते हुए 6 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को जीवित्पुत्रिका व्रत उपवास एवं 7 अक्टूबर 2023 को शनिवार को 10:22 दिन के बाद नवमी तिथि में पारण का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। यही नही आचार्य मघुसुदन दुवे, आचार्य यदुनंदन पाठक एव अन्य आचार्य गण से फोन के माघ्यम से पुछा गया तो वो भी सभी आचार्य 6 अक्टूबर को ही सहमति प्रदान किए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य पंडित सुधाकर दत्त उपाध्याय, आचार्य नवल शास्त्री, आचार्य परशुराम तिवारी, अखिल भारतीय के जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रमंडल अध्यक्ष डॉ हरिराम शास्त्री, आचार्य त्रिलोकी नाथ पांडेय, आचार्य केदार पांडेय, आचार्य कमलकांत तिवारी,सबेश्वर उपाघ्याया, मनोज उपाघ्याय, तारकेश्वर पाण्डेय, चुनमुन बाबा अनिष ओझा, पंच,सरपंच संघ के प्रदेशमहासचिव सुनिल कुमार तिवारी, राकेश त्रिपाठी,बागेश तिवारी, ब्रिजभुषण पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, कौशल किशोर तिवारी, संजय चौवे, मुन्ना बाबा, अभय दुवे, घनेश बाबा, बिटु बाबा, अमन बाबा, रंजन चौवे, साजन तिवारी, देवेंद्र द्रिवेदी, सिल्हौरी मंदिर के पुजारी ध्रमेन्द उपाघ्याय, उज्ज्वल कुमार, नन्द किशोर तिवारी, रंजन तिवारी, गौतम पाठक, आदित्य तिवारी, सबैश्वर उपाघ्याय, अभिषेक तिवारी, घिरज तिवारी, गोल्डेन बाबा, सुनिल शास्त्री, सतोष तिवारी, राजु पाठक, संजीव चौवे, विजय त्रिपाठी, सरपंच हरेराम तिवारी, सुवोघ तिवारी, सोनू पाण्डेय, अरुण पाठक, शंभू पाठक, प्रवीण कुमार, बबलू बाबा सहित अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के सभी पदाधिकारी एव सदस्यगण तथा सारण प्रमंडल के सैकड़ों ब्राह्मण मंडली के सदस्य उपस्थिति थे।