बसडीला में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा का हुआ भव्य स्वागत!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: मांझी के माकपा विधायक डॉ. सत्येन्द्र यादव ने कोपा के बसडीला में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा का सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाजे गाजे के साथ माला पहना कर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मंत्री बुधवार को गंडक नहर में पानी नहीं आने की समीक्षा करने के लिए एकमा जा रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सारण में सारण नहर व गंडक नहर की समीक्षा कर सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व मांझी के विधायक डॉ. सत्येन्द्र यादव, एकमा के विधायक श्रीकांत यादव, छपरा के विधायक डॉ. सी.एन.गुप्ता एवं जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की थी।
मौके पर बटेश्वर कुशवाहा,जदयू आदिवासी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चंदन कुमार, दिनेश पंड़ित, सुभाष यादव, रामनारायण यादव, फहीम खान, सुखदेव मुखिया, हरेराम यादव, बच्चा राय, मैनेजर यादव, भीम बहार,सचिदानंद यादव सुशील यादव रविंदर यादव रंजित यादव राजू साह मुखिया शुकदेव यादव रंजन यादव शैलेश यादव धर्मेंद्र यादव मंटू यादव व अन्य थे।