बावनडीह पोलटेक्निक कॉलेज में छात्रों को मिला स्टार्ट अप पॉलिसी 2022 की जानकारी!
कार्यक्रम में पहुँचे उद्योग विभाग के अधिकारी!
सिवान (बिहार) सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के बावनडीह में स्थित पोलिटेक्निक कॉलेज में पहुँचे उद्योग विभाग के अधिकारी। छात्रों को स्टार्ट अप पॉलिसी 2022 का दिया जानकारी।
कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के सेमिनार हॉल में बुधवार को कॉलेज के नए प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण पचौरी, उद्योग बिभाग पटना के अधिकारी अजित तिवारी, जिला उद्योग केंद्र सिवान के सलाहकार सुश्री लभली सिंह एवं डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा मुख्य प्रबंधक (जिला उद्योग केंद्र सिवान) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन इलेक्ट्रीकल ब्रांच के प्रोफेसर बिक्की कुमार बैठा ने किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के नए प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण पचौरी ने बाहर से आए अधिकारीयों को बुक्के, गुलदस्ते और अंग बस्त्र दे कर सम्मानित किया। मौके पर सलाहकार सुश्री लभली सिंह ने छात्र छात्राओं को बिस्तार से बताते हुए कहा कि सभी युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए बिहार स्टार्ट अप पॉलिसी 2022 है। जो छात्र /छात्रा इसका लाभ लेना चाहते हैं तो बेबसाईट www.startup.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वहीँ पर सिवान उद्योग विभाग के अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि यहाँ सरकार द्वारा दिये गए निर्देशानुसार 10 लाख तक सीधे ऋण देने की योजना है। जहाँ पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत की सब्सिडी की भी लाभ है। आप छात्र छात्राएं भरपूर लाभ ले सकते हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण पचौरी ने कहा कि आप सभी छात्र छात्राओं को आगे और भी बेहतर बनाने का मौका यहाँ से मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारीयों और कर्मचारीयों का अभिवादन किया।
उक्त मौके पर इलेक्ट्रिकल ब्रांच के प्रोफेसर प्रणव कुमार निराला, कॉलेज प्रोग्रामर पुरुषोत्तम कुमार, कॉलेज डाटा एंट्री ऑपरेटर आनंद कुमार मिश्रा, कार्यालय परिचारी योगेंद्र यादव, नेजामुदिन मंसूरी, जनक देव यादव, चंद्रशेखर यादव, अशोक कुमार पासवान, अप्रेन्टिक्स बिनय कुमार यादव, पियूष कुमार सिंह, संजय उरावं सहित कॉलेज के सैकड़ो की सख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे।