सारण: मामूली विवाद में पटीदार ने कर दी महिला की पिटाई!

सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: भोरहोपुर में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे परिजनों द्वारा माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहाँ महिला का उपचार किया गया।
वहीं पीड़ित महिला माँझी थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। घायल महिला मुनीलाल महतो की पत्नी पतासो देवी बताई जाती है। पीड़ित महिला ने बताया कि घर में लगे नल टूट जाने के कारण विवाद हो गया। विवाद पहले कहा सुनी से शुरू हुई, फिर नशे में धुत पटीदार ने महिला की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें महिला का सर फट गया और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। खून से लतफत महिला को परिजनों द्वारा माँझी सामुदायिक अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।