पूर्व विधायक रणधीर सिंह का जन्मदिन!
युवाओं ने धूमधाम से काटा केक!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जलालपुर प्रखंड के रेवाड़ी पंचायत के मझवालिया गांव में महराजगंज लोकसभा से पूर्व राजद प्रत्याशी एवं छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह का जन्मदिन बुधवार को युवा नेता विकी सिंह बादशाह के नेतृत्व में युवाओं ने केक कटकर धूमधाम से मनाया। साथ ही उनकी लंबी आयु एवं सुखद जीवन की प्रार्थना की। इसके बाद लोगो के बीच मिठाई व केक बांटा गया।
इस अवसर पर युवा नेता बीकी सिंह बादशाह ने कहा कि माननीय रणधीर सिंह युवाओं की पहली पसंद है। वे गरीब, असहाय एवं शोषित समाज के लोगो की आवाज है। इस दौरान युवाओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में माननीय रणधीर सिंह को विजयी बनाने के लिए संकल्प लिया।
उक्त मौके पर मौके पर युवा नेता विकी सिंह, शंकर मांझी, रजत ठाकुर, तालीम अंसारी, आशीष सिंह, मनबोध सिंह, सुबोध सिंह, गिलू सिंह, मानस सिंह, ब्रिलीभेट सिंह, राहुल सिंह, राज सिंह, श्याम किशोर ठाकुर, गाधी कुमार, अनीश सिंह, अमित सिंह, भानु सिंह, निकु सिंह, चुनू सिंह, प्रसोतम सिंह सहित सैकड़ों युवाओं ने रणधीर सिंह को बधाई दी और उनके दीर्घायु की ईश्वर से कामना की।