पॉक्सो एक्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार!

सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: दाऊदपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में साल भर से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी कोपा थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र विशाल कुमार राम के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया की दाउदपुर थाना क्षेत्र के समतापर मठिया गांव के एक व्यक्ति ने वर्ष 2022 में उक्त मामले में एक प्राथमिक दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।