भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न!
विभिन्न योजनाओं की हुई गहन चर्चा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी विधानसभा के मांझी मध्य मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को KPS भवन माड़ीपुर में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल उपस्थित हुए।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा निर्धारित मेरा माटी मेरा देश, बूथ कमिटी, शक्ति केंद्र, मतदाता जागरूकता अभियान आदि विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला के पदाधिकारियों सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनकी टीम तथा कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित हुए।
बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन मांझी मध्य मंडल अध्यक्ष बब्लू शर्मा ने किया। इस बैठक में लोकसभा संयोजक उमेश तिवारी, मांझी विधानसभा प्रभारी रामाशंकर शांडिल्य, भाजपा नेता हेम नारायण सिंह , भाजपा नेता शिवाजी सिंह, विधानसभा संयोजक श्री मकेश्वर सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्यारे अंगद, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता पंकज सिंह, भाजपा नेता अमरजीत सिंह, श्री रघुनाथ ओझा, मनोज प्रसाद, क्षेत्रीय प्रभारी श्री मनोज पांडेय, जलालपुर मंडल अध्यक्ष धुनमुन सिंह, मरहां पंचायत मुखिया मुन्ना साह, उमेश गिरी, मांझी मध्य मंडल उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, भरत मांझी, निर्मल पांडेय,धनजीत यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, अरुण सिंह, अशोक कुमार भारती, सज्जी यादव, दिलीप चौधरी, अमित कुमार सिंह, हरीश तिवारी, संजय सिंह, मांझी मध्य मंडल महामंत्री निशांत राज सिंह जी, मांझी मध्य मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष, प्रशांत ओझा, मांझी मध्य मंडल आईटी सेल सह मीडिया प्रभारी अंकित सिंह राणा, चंदन कुमार साह, साकेत कुमार, हरी प्रसाद, ललन मिश्रा, दिनेश कुमार गिरि सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।