ताजपुर-माँझी मुख्य सड़क पर गिरा विशाल वृक्ष!
मुखिया ने करवाया आवागमन बहाल!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बुधवार की शाम आई तेज हवा की चपेट में आकर माँझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर ताजपुर चेमनी के समीप एक विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे लगभग दो घण्टे तक आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी हो गयी। बाद में स्थानीय मुखिया मनीष कुमार सिंह ने माँझी थानाध्यक्ष से वार्ता कर जेसीबी व मजदूरों की सहायता से पेड़ की डाली काटकर देर शाम को आवागमन बहाल करा दिया।
उधर तेज हवा की चपेट में आकर माँझी छपरा एनएच 31 पर एक पेड़ गिर गया हालाँकि स्थानीय लोगों ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर आवागमन बहाल करा दिया।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!