///जगत दर्शन न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज
सिवान (बिहार)
संवाददाता सचिन पांडेय
प्रखंड वार्ड संघ की हुई बैठक।
चैनपुर स्थित पंच मंदिर में आज रविवार को प्रखंड वार्ड संघ की हुई बैठक। सिसवन प्रखंड के चैनपुर स्थित पंच मंदिर में वार्ड संघ की हुई बैठक। हुई बैठक के दौरान वाड संघ द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सिसवन प्रखंड के सभी पंचायत के वाड सदस्यों ने भाग लिया।
सड़क दुर्घटना में एक युवक हुआ घायल
हसनपुरा थाना क्षेत्र रजनपुरा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान उतर प्रदेश के बलिया जिले रहने वाले सन्तोष कुमार हुई है। घायल अवस्था मे उसे ग्रमीणों द्वारा इलाज कराया गया।
दसहरा को लेकर मूर्ति का हो रहा निर्माण
रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर होने वाले दसहरा को लेकर मूर्ति निर्माण करने का कार्य सुरु कर दिया गया है। बताते चले कि इस कार्य को लेकर मूर्तिकार द्वारा मूर्ति बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।