रेल यात्री ध्यान दें! कल से ये गाड़ियाँ हो गयी निरस्त!

सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: वाराणसी रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के खुरहट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इण्टरलॉकिंग एवं नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- बलिया से 02 से 05 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- शाहगंज से 03 से 05 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बलिया से 03 से 05 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- शाहगंज से 03 से 05 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- आनन्द विहार टर्मिनल से 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस आजमगढ़ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा आजमगढ़-मऊ स्टेशनों के बीच निरस्त रहेगी।
- मऊ से 26 सितम्बर, 01 एवं 03 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आजमगढ़ स्टेशन से चलाई जायेगी तथा मऊ-आजमगढ़ स्टेशनों के बीच निरस्त रहेगी।
रि-शिड्यूलिंग
- दरभंगा से 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी दरभंगा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- छपरा से 26, 27, 29, 30 सितम्बर, 01, 03 एवं 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस छपरा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
नियंत्रण
- दरभंगा से 25, 27, 30 सितम्बर, 02 एवं 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- अजमेर से 25, 26, 28 सितम्बर, 02 एवं 03 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस मार्ग में 130 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 25, 27, 30 सितम्बर, 02 एवं 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 130 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- जयनगर से 26, 29 सितम्बर, 01 एवं 03 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- सूरत से 25, 27, 28 सितम्बर, 02 एवं 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
वहीं वाराणसी रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के न्यू कटनी जं. मेन लाइन पर प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य तथा न्यू कटनी जं. यार्ड रिमाडलिंग कार्य किये जाने के कारण निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- छपरा से 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- दुर्ग से 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- दुर्ग से 27 एवं 29 सितम्बर,2023 को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- नौतनवा से 29 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- दुर्ग से 28 सितम्बर,2023 को चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- नौतनवा से 30 सितम्बर,2023 को चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- बरौनी से 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2023 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कटनी-रायपुर-दुर्ग-गोंदिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-कछपुरा-गोंदिया के रास्ते चलाई जायेगी।
- गोंडिया से 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2023 तक चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोंदिया-दुर्ग-रायपुर-कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंदिया-कछपुरा-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जायेगी।