ताजपुर: युवक की गोली मार कर हत्या!
बेटी माँग रही है इंसाफ और पिता का सहारा!
युवक गाँव का मृदुलभासी रंजित कुमार साह!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर टेढ़ी बांध पर अज्ञात लोगों ने सोमवार की रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृत युवक ताजपुर निवासी व पूर्व वार्ड सदस्य रणजीत कुमार साह बताया जाता है। मृत युवक फुलवरिया से बर्थडे पार्टी से भोज खा कर वापस अपने घर लौट आ रहा था। इसी क्रम में बांध पर सुनसान जगह पाकर अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद माँझी थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा दिया।
वही आज मंगलवार को पोस्टमार्टम से शव वापस आने के बाद डुमाईगढ़ घाट पर परिजनों तथा माँझी थाना की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
घटना के बारे में स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार रणजीत साह फुलवरिया गांव से सोमवार की रात में दस बजे के करीब एक बर्थ डे पार्टी से भोज खा कर अपने घर आ रहे थे। इसी क्रम में टेढ़ी बांध पर छिपे अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गर्दन में गोली मार दी। इसके बाद वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज गाँव के लोगों ने सुनी थी पर गाँव के लोग पटाखे समझ कर आवाज पर ध्यान नही दिया। हालांकि किसी के द्वारा परिजनों के फोन पर मिली सूचना के आधार पर जब घर वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि रणजीत साह लहूलुहान हालात में बांध के कोने पर मृत अवस्था मे पड़ा था। पहले तो लगा कि उसकी हत्या तेज धारधार हथियार से वार कर की गई है। पर बाद में शव के पास से कट्टा भी मिला पड़ा और गौर से देखा गया तो पता चला कि उसकी हत्या गोली मार कर की गई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गया तथा परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
क्या कहती है पुलिस?
वहीं पुलिस को जांच के दौरान शव के पास पड़े बाइक के साथ पिस्टल और मोबाइल मिला है। माँझी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास के अनुसार इस पूरी घटना के बारे में जाँचोंपरांत ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है तथा जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
रणजीत कुमार साह!
बताया जाता है कि रणजीत कुमार काफी मिलनसार स्वभाव के थे तथा उनकी किसी से दुश्मनी हो ऐसा अनुमान नही है। वे मुखिया संग पंचायत के कार्यो से भी जुड़े रहते थे। उनकी एक बेटी व तीन बेटे है। रोती बेटी जहाँ पिता का सहारा खोज रही है, वहीं बेटे अपने पिता के साथ इंसाफ चाह रहे है। मौके पर पहुंच लोगों ने माँझी थाना प्रभारी से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का माँग किया है। वहीं माँझी विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी राणा सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने मृतक रणजीत साह की पुत्री मनीषा के शादी में ₹ 51000 (इक्यावन हजार रुपये) देने का घोषणा किया है।
हालांकि सस्पेंस अब भी बरकरार है। परिजनों के अनुसार रणजीत साह को किसी से दुश्मनी तो नही थी। तो गोली किसने मारी? पुलिस हत्यारों की जांच में जुट गई है।