आशा, ममता एवं कुरियर कर्मियों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी रहा हड़ताल!
स्वास्थ्य सेवा चरमराई!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा, ममता एवं कुरियर कर्मियों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को थाली व ताली बजाकर नारेबाजी करके कर्मियों ने सरकार का विरोध जताया। कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवा चरमरा कर रह गई है। ओपीडी कार्यालय में ताला जड़ दिया गया है। जबकि इमरजेंसी सेवा पूर्ववत बहाल है।
उधर आशा कार्यकर्ताओं ने हेल्थ मैनेजर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आधी रोटी खाएंगे पर काम पर नहीं जाएंगे, हमारी मांगे पूरी करो आदि गगनभेदी नारे लगा रही थी। उन लोगों ने सरकार पर हठकर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे आंदोलन को 22 दिन हो गए लेकिन सरकार अभी तक सुधि लेने तक नहीं पहुंची है। 2006 से कार्यरत आशा का वेतन अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कर्मियों ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी हैं।