अब नही रहे प्रसिद्ध नाल वादक द्वारिका यादव! हृदय गति रुकने से मौत!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के स्वर्गीय लीलाधर यादव के 62 वर्षीय पुत्र व प्रसिद्ध नाल वादक द्वारिका यादव के हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वे एक समाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते थे। उक्त घटना के पश्चात परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री एवं भाई शिव नाथ यादव के परिवार को छोड़ कर दुनिया से अलविदा हो गए।
परिजनों के अनुसार बताया जाता है कि
दुखद खबर बनियापुर के मुरारपुर में बुधवार की रात आयोजित एक श्राद्ध समारोह में नाल बजाते समय मंच पर ही आया हार्ट अटैक तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। क्षेत्र में शादी विवाह में भी गरीब जनों को मदद के रूप में आर्थिक सहायता भी दिया करते थे। मृतात्मा के शांति के लिए सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उक्त मौके पर पत्रकार मनोज सिंह, पत्रकार वीरेश सिंह, राम नारायण सिंह , प्रभु यादव, वकील यादव, दूधनाथ यादव, शिक्षक बी के भारतीय, जेपी यादव, बीर बहादुर यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम नारायण सिंह, अवध किशोर सिंह, अशोक सिंह, धीरेंद्र सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।