सारण: मजदूरी को लेकर हुई चाकूबाजी में दो लोग जख्मी!

सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार माँझी सीएचसी में कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक पक्ष ने मजदूरी करा कर पैसे नहीं देने की बात कही है तो दूसरे पक्ष ने पैसे में विलंब होने पर बाइक छीनने की बात बताई। घायल सर्वानंद गिरी ने बताया की मुबारकपुर निवासी विजय पाल टेंट चलाते हैं, जिसमें मुबारकपुर के ही सर्वानंद गिरी के पुत्र नीतीश गिरी मजदूरी करते हैं। मजदूरी कराकर छह माह से पैसे देने में आनाकानी करने पर गुरुवार को दोनों में कहासुनी होने लगी। बाद में कहासुनी हाथापाई में बदल गई। हाथापाई होते देख जब नितेश के वृद्ध पिता सर्वानंद गिरी छुड़ाने आए तो विजयपाल ने उन्हें चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया, जबकि विजयपाल के चाचा चंदेश्वर भगत ने बताया कि विजय के टेंट में नितेश काम करता है। पैसे बकाया होने पर वह विजय का बाइक छीनने लगा। विरोध करने पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया। बाद में दोनों पक्ष थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।