आंधी पानी मे सड़क पर गिरा पेड़! रात में अनहोनी की आशंका!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: शुक्रवार की रात आयी तेज आंधी- पानी के दौरान मांझी- एकमा मुख्य मार्ग पर नरपलिया बाजार के समीप एक शीशम का पेड़ गिर पड़ा। शनिवार की सुबह जब नजर पड़ी तो बहुत से लोग जुट गए। लोगों ने पेड़ की टहनियों को छांट कर अलग तो कर दिया मगर पेड़ का मुख्य भाग तना अभी भी सड़क पर पड़ा हुआ है। सड़क से होकर छोटे वाहन तो किसी तरह निकल जा रहे हैं। मगर बड़े उक्त मार्ग से होकर बड़े वाहनों आवागमन ठप हो गया है।
वहीं दिन की बात अलग है। मगर रात में तेज रफ्तार वाहनों के गुजरते वक्त भीषण हादसे की आशंका से इंकार नही किया जा सकता। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पेड़ गिरने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। मगर अभी तक हादसे को निमंत्रण दे रहे गिरे पेड़ को सड़क से हटाने के लिए कोई प्रयास नही किया गया है। शनिवार की शाम को समाचार प्रेषण तक पेड़ का मुख्य भाग सड़क पर पड़ा हुआ था।