नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निराकरण हेतु जिला पदाधिकारी ने किया जल जमाव वाले स्थलों का निरीक्षण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा शनिवार को छपरा नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव से निजात पाने हेतु दूरगामी आवश्यक तैयारियों के निमित्त कार्य योजना बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जलजमाव वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा सभी महत्वपूर्ण जल जमाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले कारणों की भी पहचान की गयी। साथ ही साथ जल निकासी में बाधक अतिक्रमण की समस्या से भी जिला पदाधिकारी रूबरू हुए। छपरा शहर में बन रहे डबल डेकर पुल निर्माण कार्य का भी स्थल निरीक्षण जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया।
स्थल निरीक्षण के क्रम में उपस्थित वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, श्री सुमित कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा, वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, छपरा-1, उप परियोजना निदेशक, बुडको, अंचलाधिकारी सदर एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।