डॉ अमित कुमार गुप्ता को मिला भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल अवार्ड!
/// जगत दर्शन न्यूज
पटना (बिहार): ह्यूमन हेल्थ डेवलपमेन्ट सोसाइटी द्वारा बिहार विधान परिषद पटना की सभागार में रविवार को आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल सम्मान समारोह में कानपुर के लिंक इंडिया में जोनल मैनेजर के पद पर पदस्थापित डा.अमित कुमार गुप्ता को डॉ भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के हाथों प्रदान किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम में बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह, पद्मश्री डॉ सहजानंद, श्री अनिल कुमार वर्मा (न्याय मूर्ति बिहार), डॉ आर्यन सिंह, पद्म श्री विमल जैन, पद्म श्री सुधा वर्गीज, कैप्टन अजय कुमार, जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के संस्थापक डॉ. एलबी सिंह वा ममता जी की गरिमामय उपस्थिति रही।