विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर शांति फाउंडेशन द्वारा चलाया गया प्रकृति संरक्षण अभियान!
हजारों लोग विश्व संरक्षण पुरस्कार 2023 से सम्मानित!
गोंडा (उत्तरप्रदेश): विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28 जुलाई 2023 को शांती फाउंडेशन वजीरगंज द्वारा ऑनलाइन पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान में पूरे भारत से पर्यावरण प्रेमियों ने हजारों वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
इस अवसर पर श्रीमती पिंकी देवी अध्यक्ष शांति फाउंडेशन गया, प्रसाद आनंद सचिव, रमेश आनंद कोषाध्यक्ष, श्री शिव प्रसाद संस्थापक व संजय कुमार मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस अतुलनीय कार्य के लिए सभी पर्यावरण प्रेमियों द्वारा विश्व प्रकृति संरक्षण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री सुनील कुमार आनंद (राज्यपाल अवार्डी शिक्षक व अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा नेपाल से सम्मानित) ने बताया इस अवसर पर बच्चे बूढ़े एवं जवान सभी ने मिलकर प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया, जिसमें से नागपुर की डॉ कविता परिहार, सुमित राठौड़, बहराइच से सुनील कुमार, कर्नाटक से डॉ सुनील कुमार परीट,उषा गौतम, सुमन कुशवाहा, हरदोई से लाल बहादुर गौतम, राजस्थान से सपना, छत्तीसगढ़ से कृपाल सिंह, गोंडा से शाजिया, जावेद कमर, महाराष्ट्र से नरेश कुमार, हरियाणा से नरेश ग्रोवर आदि हजारों लोगों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।