सारण की सृष्टि दिल्ली दूरदर्शन पर! क्षेत्र में खुशी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले की होनहार सृष्टि शांडिल्य को दिल्ली दूरदर्शन पर देख कर सारण के लोग फुले नही समा रहे हैं। रिविलगंज के लोकगायक उदय नारायण सिंह की पुत्री सृष्टि शांडिल्य उर्फ बुलबुल पिछले ग्यारह जुलाई को डी डी नेशनल प्रोडक्शन टीम में ज्वाइन किया।
सृष्टि शांडिल्य ने पत्रकारिता विषय सै एम ए किया है और हिंदी-अंग्रेजी के अलावा फर्राटेदार भोजपुरी भी बोलती है। इस वजह से पहले ही सप्ताह में उसे स्क्रीन पर दूरदर्शन वालों ने प्रयोग के तौर पर पेश किया है। बुलबुल के पहले ही प्रयोग में सफल होने के बाद अब इसे हर सप्ताह मंगलवार को स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
बता दें कि डी डी नेशनल पूरे भारत का अधिकृत चैनल है। मंगलवार से वह भोजपुरी के लोक संस्कृति विषय पर विचार रखते हुए एक एंकर की भी भूमिका निभाने लगी है।
बिहार की दो चर्चित एंकर श्वेता सिंह और अंजना ओम कश्यप ने स्वयं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर लिया है। बुलबुल भी ऐंकरिंग के क्षेत्र में अपनी उम्दा पहचान बनायेगी। इस उम्मीद को संजोए सारण के लोग उसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से बधाई दे रहे हैं तथा फॉलो कर रहे हैं।