माँझी में भाजपा द्वारा दी गयी दिवंगत स्व. विजय सिंह को श्रद्धांजलि!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा के माँझी मध्य मंडल अध्यक्ष बबलू शर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर जहानाबाद के भाजपा नेता स्व. विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजली सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने कहा कि पटना में आहूत विरोध प्रदर्शन में जहानाबाद जिला भाजपा महामंत्री विजय सिंह को पटना पुलिस के द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। बिहार की लाठी-गोली की सरकार में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ गई है। वही भाजपा के वरीय नेता हेमनारायण सिंह ने कहा कि ठगबंधन की क्रूर और निरंकुश सरकार ने बिहार की जनता की हक के लिए आयोजित शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले से प्रहार और पानी की बौछार तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है। ठगबंधन के हरेक लाठी का जवाब बिहार की जनता आनेवाले चुनाव में देगी।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाजपा के नेता रमाशकर मिश्र शांडिल्य, अमरजीत सिंह, शिवा जी सिंह, पूजा शर्मा, गुड्डु चौधरी, त्रिलोकी नाथ सिंह, प्रो. जनार्दन सिंह, मकेश्वर सिंह, अभिषेक कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, प्रशांत कुमार ओझा, प्यारे अंगद, महफूज आलम खान, निर्मल पाण्डेय, अनिल राम,भरत माँझी, मनोज पाण्डेय, हरीश बाबा, संजय सिंह, निशांत सिंह तथा अंकित राणा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।