सारण: आईजी जेपी सिंह ने दिया बच्चों को स्टडी टिप्स!
सारण (बिहार) मांझी प्रखंड के भलुआ पंचायत के टेघरा गांव निवासी व शिमला में आईजी पद पर पदस्थापित जय प्रकाश सिंह के द्वारा अपने ही क्षेत्र के मुहम्मदपुर बीसीएस पब्लिक स्कूल में पहुंचते ही सतेन्द्र उपाध्याय एवं शैलेन्द्र उपाध्याय द्वारा भव्य उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी दिया कि श्री सिंह के द्वारा सैकड़ों बच्चों को पढ़ने का टिप्स दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आईजी जय प्रकाश सिंह शुरू से कर्मठ व्यक्ति रहे है। उनके बचपन के दोस्तों से मिल कर काफी खुशी हुई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगामी महाराजगंज लोकसभा चुनाव में इनकी काफी लोकप्रियता बढ़ी हुई है। सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रुवरु हो रहे है।
उक्त मौके पर सुब्रमण्यम सर, अर्जुन राय, सुधाकर जी, सतेन्द्र जी, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सरपंच शत्रुघ्न उपाध्याय, राजेश्वर भारती, नकुल उपाध्याय, लोहा सिंह, दिनेश उपाध्याय, बृज बिहारी गुप्ता व अखिलेश्वर उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।