महागठबंधन ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प!
केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन ने प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन!
सारण (बिहार): केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महागठबंधन के आहवान पर मांझी प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना में रैलियों के साथ पहुंचे गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का नौ साल देश के विकास नही बल्कि तबाही व बर्बादी का साल रहा है। देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। देश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, फिर भी केंद्र सरकार विकास का दावा कर रही है। इस दौरान धरनार्थियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने एक स्वर से पिछले नौ वर्षो में महंगाई तथा बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार को सीधे जिम्मेवार ठहराया और बिहार की सभी सीटों पर भाजपा को पराजित करने का संकल्प लिया।
उक्त धरना प्रदर्शन में पूर्व मुखिया अख्तर अली, उमाशंकर ओझा, साधु दुबे, पिन्टु ओझा, राजद अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा, विनय यादव, राकेश राय, मो. असलम सहित कई अन्य लोग शामिल थे।