अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग की टीम ने किया दाऊदपुर का दौरा! लगाई फटकार!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के चेयरमैन शम्भू सुमन एवं विशेषज्ञ प्रमोद कुमार सिंह ने टीम के साथ गुरुवार को दाउदपुर थाना क्षेत्र का दौरा किया और दो मामले में शिकायतों की जांच पड़ताल की। इस क्रम में टीम चमरहियां गाँव पहुंची जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ हुई छेड़खानी की घटना में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली की शिकायत की गई थी। दाउदपुर थाना पुलिस के द्वारा एक माह तक प्राथमिकी दर्ज नही की गई थी। बाद में मनमाने तरीके से प्राथमिकी दर्ज की गई तो उसमें एसी/एसटी एक्ट नही लगाया गया। अरुण कुमार यादव पर छेड़खानी की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस के द्वारा 164 का बयान भी नही कराया गया, जिसपर चेयरमैन ने स्थानीय थानाध्यक्ष के प्रति नाराजगी जतायी। वहीं दस माह बाद भी मुआवजा प्ररस्ताव राशि नही मिलने से नाराज चेयरमैन संजय सुमन ने जिला कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान को तुरंत मुआवजा देने का निर्देश दिया। वहीं सिसवां गाँव में भी पूर्व में एक बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में मुआवजा देने का निर्देश दिया।
मौके पर एसडीपीओ संतोष कुमार, दाउदपुर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम, जिला कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान, जदयू आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार प्रसाद व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, बिनोद कुमार गोंड, वीर प्रकाश गोंड, अनंत कुमार आदि लोग मौजूद थे।