पहली ही बारिस में गिरा ठनका! दो भैंसों की मौत!
सारण (बिहार) संवाददाता विरेश सिंह: माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के गढ़वा गांव में बारिस के दौरान अचानक ठनका गिरने से दो भैंसों की मौत हो गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज गुरुवार को गरीबन यादव एवं दिनेश यादव के (दोनों सगे भाई) के भैंस चंवर में चर रही थी। अचानक बारिश होने लगी। उस दौरान भैंस चंवर में ही थी। अचानक उनके शरीर पर ठनका गिरा जिससे मौके पर ही दोनों भैंसों की मौत हो गयी। घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं गाँव के समाजसेवी राजकिशोर यादव व अजय सिंह ने बताया कि ठनका गिरने से दोनों भैंस की मौत हो गई है। वे दोनों भाई गरीब हैं। इनका घर परिवार का खर्चा उन्ही से चलता था। सरकार को मुआवजा देना चाहिए। उक्त मौके पर सुरेन्द्र सिंह, योगी सिंह, बबन यादव, उमेश यादव व जितेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।